Tuesday 16 December 2014

‪#‎योग_दिवस‬ 
अभी तक २१ जून को वर्ष के सबसे बड़े दिन के रूप मे जाना जाता है | अब इसके साथ एक ओर उपमा जुड़ गई है "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" | सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के आग्रह को स्वीकार करते हुए कल ही इसकी अधिकृत घोषणा की है | 
भारत के लिए अत्यन्त सम्मान और गर्व का विषय है | पाश्चात्य के पीछे भागते-भागते हम अपना सर्वश्रेष्ठ भी खोते जा रहे थे | शक्तिशाली के पीछे दुनियाँ चलती है | अगर भारत शक्तिशाली होगा तो दुनियाँ मे अपने आप सुख और शान्ति आयेगी | 
पश्चिम अपने आप से ऊब चुका है, लाल गुलामी से दुनियाँ लगभग मुक्ति की कगार पर है, आतंकवाद का भी ये अंतिम दशक है | इन सब से संघर्ष कर उठ खड़े होने की क्षमता केवल भारत वर्ष में हैं | निश्चित ही इक्कीसवीं सदी भारत की सदी होगी |

No comments:

Post a Comment